बलिया। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम अब यात्रियों की सुविधा में इजाफा करने जा रहा है। यदि आप बस में सफर कर रहे हैं और आपके पास कैश नहीं है तो चिंता करने की कोई जरुरत नहीं है। क्योंकि अबह बसों में यात्रियों को कैशलेस सफर कराने की तैयारी की जा रही है।
यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बलिया डिपो ने 60 एंडरायड इलेक्ट्रानिक टिकट इश्यू मशीन की डिमांड शासन को भेजा है। मशीन उपलब्ध होते ही विभाग रोडवेज की बसों के परिचालकों द्वारा प्रयोग में लाया जाएगा। बस परिचलाकों को इसकी ट्रेनिंग दी जाएगी और फिर इसका उपयोग शुरु हो सकेगा और यात्री कैशलेस सफर कर सकेंगे।
साथ ही परिचालकों को मैनुअल इलेक्ट्रानिक टिकट मशीन दी गई है। एंडरायड इलेक्ट्रानिक टिकट इश्यू मशीन (ईटीआईएम) से डेविट-क्रेटिड अथवा स्मार्ट कार्ड का स्पर्श कराने मात्र से कार्ड स्कैन हो जाएगा और टिकट से संबंधित रकम का भुगतान हो जाएगा और यात्री को परिचालक द्वारा टिकट उपलब्ध करा दिया जाएगा। इस सुविधा से यात्रियों को तो फायदा है कि साथ ही परिचालकों को भी कैश के मिलान और उसके झंझट से मुक्ति मिल जाएगी।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…