Categories: बलिया

बलिया के शख्स ने नोएडा में लगाई फांसी, तनाव बताया जा रहा कारण

बलिया जिले के रहने वाले एक शख्स ने नोएडा में गुरूवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हल्दी के परसिया ग्राम निवासी लव सिंह का फंदे पर झूलता शव मिला। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

बताया जा है कि वह निजी कंपनी में काम करता था। काम से वापस आने के बाद उसने फांसी लगा ली। कमरे में अकेले रहने के कारण किसी को जानकारी भी नहीं हो सकी। सुबह कमरा नहीं खुलने पर उसके गांव के अगल-बगल के कमरों में रहने वाले लोगों ने आवाज दी। काफी देर बाद लोगों ने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर जाने पर नजारा देखकर सभी अवाक रह गए।

इधर गांव में सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी रितु, दो बेटियों अंकू, कुमुद का रोते-रोते बुरा हाल हो गया है। परिजनों के अनुसार लव काफी तनाव में रहता था। वह ही एकमात्र परिवार में कमाऊ सदस्य था। अब उसके परिवार के समक्ष भरण-पोषण की समस्या उत्पन्न हो गई है।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago