बलिया में युवक को गोली मारने का मामला, 25 हजार के इनामी भाजपा नेता ने किया सरेंडर

बलिया। रामपुर उदयभान में युवक को गोली मारने वाले आरोपियों में से भाजपा नेता ने कोर्ट में सरेंडर किया। 25 हजार के इनामी आरोपी भानू दुबे ने CJM बलिया की अदालत में सरेंडर किया। वहीं अब बलिया पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेने की तैयारी में है। बता दें 21 अक्टूबर को रामपुर उदयभान में आयोजित एक पार्टी में विवाद के दौरान युवक को गोली मारी गई थी। घायल युवक का इलाज अभी वाराणसी के बीएचयू में चल रहा है।

युवक को घायल करने के मामले में आरोपी भाजपा नेता फरार चल रहा था। मामले में कोतवाली पुलिस ने फरार आरोपित छोटू और धीरज पर 10-10 हजार और भाजपा नेता भानू दुबे पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। रामपुर उदयभान में युवकों ने पार्टी का आयोजन किया था। जिसमें आरोपी भी गए हुए थे। पार्टी में हुए विवाद में पपरमंदापुर निवासी लड्डू खान को गोली मारी गई थी। इसमें गांव के छोटू और धीरज और महाकालपुर निवासी भानू दूबे के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था।

Ritu Shahu

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 weeks ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

3 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

1 month ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

1 month ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago