बलिया। सपा विधायक के बेटे से शहर कोतवाल की दबंगई मामले में अब नया मोड़ आ गया है। कोतवाली पुलिस ने कोतवाल प्रवीण कुमार सिंह की शिकायत पर विधायक पुत्र रोहित यादव के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। जबकि प्रभारी कोतवाल प्रवीण कुमार सिंह पर दबंगई करने का आरोप लगा था। इतना ही नहीं इससे पहले भी कोतवाल पर कई आरोप लग चुके हैं।
पार्किंग को लेकर हुआ था विवाद- बता दें कि सपा विधायक संग्राम सिंह यादव के पुत्र रोहित यादव और कोतवाली बलिया के प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह के बीच बलिया रेलवे स्टेशन के सामने वाहन खड़ा करने को लेकर विवाद हो गया था। जहां प्रभारी निरीक्षक ने दबंगई दिखाई। घटना का वीडियो सामने आने के बाद अधिकारी हरकत में आए। पुलिस उपाधीक्षक को जांच सौंपी गई थी।
बताया जा रहा है कि विधायक संग्राम सिंह यादव के बेटे ने गुरुवार शाम अपनी गाड़ी रेलवे स्टेशन के सामने पुलिस पिकेट से सटाकर खड़ी कर दी थी। पुलिस पिकेट के बाहर कुर्सी पर बैठे कोतवाली प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने विधायक के बेटे से गाड़ी हटाने के लिए कहा था, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद हुआ।जिसके बाद विधायक अपने बेटे के पक्ष में मौके पर पहुंच गए। विवाद के दौरान प्रभारी कोतवाल प्रवीण कुमार सिंह पर दबंगई देखने को मिली।
कोतवाल ने यह दी थी तहरीर- कोतवाल ने शिकायत में कहा था कि छठ त्योहार के दृष्टिगत बाजार में काफी भीड़ थी। इस कारण ओकडेनगंज चौकी के जवानों संग रेलवे स्टेशन के सामने स्थित पुलिस बूथ के सामने बैठे थे। वहां पर शान्ति व्यवस्था व यातायात व्यवस्था संचालित की जा रही थी। करीब 08.20 बजे वाहन संख्या (UP32JR 1400 ISU ZU) कार का चालक वाहन को पुलिस बूथ के सामने गाड़ी खड़ा कर दिया। इससे यातायात बाधित हो गया और जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। कोतवाल ने बताया कि पुलिसकर्मियों ने गाड़ी हटाने को कहा तो गाड़ी चालक बाएं सीट पर बैठकर बोला कि मुझको नहीं पहचानते, मैं फेफना विधायक का बेटा हूं। पुलिसकर्मियों ने दोबारा से गाड़ी हटाने के लिए कहा तो उनसे फिर से इंकार कर दिया।
विधायक का कोतवाल पर दबंगई का आरोप- सपा विधायक संग्राम सिंह का कहना था कि कोतवाली प्रभारी ने उनके बेटे से वाहन हटाने को कहा था, जिसके लिए वह तैयार हो गया था, लेकिन इसके बाद कोतवाली प्रभारी ने उनके बेटे को अपशब्द कहे साथ ही उन्हें और उनके बेटे को देख लेने की धमकी दी। हालांकि अब विधायक बेटे पर ही FIR की गई है।
कोतवाल का विवादों से पुराना नाता!– गौरतलब है पिछले दिनों छात्रनेता धनंजय सिंह बिसेन के साथ भी कोतवाल ने दुर्व्यवहार किया था, जिसको लेकर छात्रनेता कोतवाल के निलंबन की मांग करते रहे हैं ।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…