Categories: बलिया

बलियाः मदद के नाम पर युवक ने बदला एटीएम और खाते से उड़ाए 1 लाख रुपये

बलियाः हल्दी थाना क्षेत्र के रामगढ़ ढाला स्थित एटीएम पर मदद के नाम पर एक युवक बुजुर्ग के खाते से 1 लाख 6 हजार रुपये ले उड़ा। इस घटना की जानकारी पुलिस को मिली। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक हल्दी थाना क्षेत्र के मझौवा गांव निवासी अमरनाथ ने बताया कि वो 6 जून को रामगढ़ ढाला स्थित स्टेट बैंक के एटीएम से पैसा निकाल रहा था। एटीएम कार्ड मशीन में डालने से कुछ समस्या आ रही थी। तभी पीछे खड़ा युवक मदद के नाम पर आया और एटीएम कार्ड बदल लिया।

इसके बाद अमरनाथ पैसे न निकलने पर घर लौट आए। इसी बीच मोबाइल में मैसेज आया कि खाते से एक लाख छह हजार रुपए कट गया, तो बुजुर्ग के होश उड़ गए। उन्होंने बताया कि लड़की की शादी के लिए पैसा बचाकर रखा था। फिलहाल पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुटी है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago