Categories: बलिया

बलियाः नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को उम्रकैद, अर्थदंड भी भरना होगा

बलिया में 14 वर्षीय दलित किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म के मामले में कोर्ट ने सुनवाई करते हुए आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही आरोपी पर 45 हजार का अर्थदंड भी लगाया गया है।

मामले की जानकारी देते हुए अभियोजन विभाग के संयुक्त निदेशक सुरेश पाठक ने बताया कि किशोरी रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की निवासी है। जिसके साथ 27 अक्टूबर 2020 की रात आरोपी ने युवती को अगवा कर लिया। और किशोरी के साथ बलात्कार किया। आरोपी मेरू राय का पुरा गांव निवासी सुगन निकला।

घटना के बाद किशोरी के पिता ने रसड़ा कोतवाली में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर सुगन के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता के अलावा पॉक्सो अधिनियम और एससी/एसटी (अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति) कानून की सुसंगत धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया था।

वहीं सोमवार को मामले की सुनवाई हुई। जहां अपर जिला न्यायाधीश गोविंद मोहन की अदालत ने दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद आरोपी सुगन को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास और 45 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago