बलिया – हाईटेंशन तार से 3 की मौत के मामले में मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

बलिया डेस्क : बलिया के बैरिया थाना क्षेत्र के शोभा छपरा ग्राम में बुधवार की दोपहर बिजली का हाईटेंशन तार गिरने से एक किशोर समेत तीन की मौत हो गई थी। जिसके बाद अब इस मामले की मजिस्टि्रयल जांच के आदेश कलेक्टर अदिति सिंह ने दिए हैं। जिसकी जिम्मेदारी  बैरिया उप जिला मजिस्ट्रेट प्रशांत नायक को सौपी गई है।

सुचना विभाग की तरफ से जारी प्रेस नोट में कहा गया है “बैरिया क्षेत्र के शोभा छपरा में विद्युत करंट की चपेट में आने से तीन युवकों की मौत मामले की मजिस्ट्रियल जांच के लिए जिलाधिकारी अदिति सिंह ने उप जिला मजिस्ट्रेट, बैरिया प्रशांत नायक को नामित किया है। बताया कि घटना के बाद मौके पर तत्काल उप जिलाधिकारी बैरिया व क्षेत्राधिकारी बैरिया को भेजा गया। घटना के कारणों की जांच के लिए विद्युत सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों को मौके पर भेज दिया गया है। मृतक युवकों के परिजनों को सरकारी सहायता विद्युत दुर्घटना मद से दिलाने के लिए तत्परता से कार्यवाही की जा रही है।”

जानकारी के लिए बता दें कि बैरिया क्षेत्र के सिताबदियारा के दलजीत टोला गांव निवासी अनुज सिंह (26) का आज जन्मदिन था। वह अपने दोस्तों छोटू सिंह(17) और सोनू गुप्ता(22) के साथ बैरिया से केक लेकर घर लौट रहा था। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे । वह जैसे ही शोभा छपरा गांव स्थित लालझरी देवी इंटरमीडिएट कॉलेज के समीप पहुंचे।  उसी दौरान उनके ऊपर 11 हजार वोल्ट का बिजली का तार गिर गया। इससे तीनों झुलस गए और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

6 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago