Categories: बलिया

बलियाः नवविवाहिता से मिलने आया प्रेमी, घरवालों ने पहले की पिटाई फिर करा दी शादी

बलिया से एक अजब मामला सामने आया। यहां नवविवाहिता से मिलने पहुंचे प्रेमी को लड़की के परिजनों से रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद घरवालों का गुस्सा फूट पड़ा उन्होंने प्रेमी की जमकर पिटाई की। लेकिन जब लड़की प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई तो उन्होंने दोनों की शादी करा दी।

खास बात यह है कि नवविवाहिता की शादी भी गुजरात में रह रहे उसके पति की मंजूरी से हुई है। जानकारी के मुताबिक सिकंदरपुर की विवाहिता की शादी करीब डेढ़ साल पहले जमुआंव गांव में हुई थी। उसका पति गुजरात में प्राइवेट नौकरी करता है। नवविवाहिता अपने सुसराल में थी।

इसी बीच उसने अपने प्रेमी को मिलने बुला लिया। रात में परिजनों ने दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया। पहले तो उन्होंने लड़के की जमकर पिटाई की लेकिन जब लड़की प्रेमी के संग रहने की जिद पर अड़ गई तो घंटों पंचायत हुई। इसके बाद दोनों के परिजनों की रजामंदी के बाद चौकिया मोड़ पर दुर्गा मंदिर में दोनों की शादी करा दी गई। नवविवाहिता प्रेमी के साथ विदा हो गई।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

4 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

4 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

1 month ago

1 month ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

1 month ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago