Categories: बलिया

बलियाः सीयर ब्लॉक प्रमुख ने दिव्यांगों को बांटी ट्राई साइकिल और स्मार्ट टेन मशीन

सरकार के द्वारा दिव्यांगजनों को सशक्त करने के लिए तमाम तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं। वहीं प्रशासन व समाजसेवियों के सहयोग से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर दिव्यांगजनों को उपयोगी सामान भी वितरित किए जाते हैं। इसी कड़ी में बलिया के बेल्थरा रोड के सीयर ब्लॉक में दिव्यांग सशक्तीकरण के तहत कृत्रिम उपकरण वितरण समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में दिव्यांगों को सशक्त करने के उद्देश्य से ट्राईसाइकिलो का वितरण किया है। साथ ही दिव्यांगों को नए विकल्पों के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर ब्लाक प्रमुख आलोक सिंह और बीडीओ मधुछंदा सिंह उपस्थित थे। जिन्होंने संयुक्त रूप से 63 दिव्यांगों के बीच ट्राई साइकिल का वितरण किया।

साथ ही तीन दिव्यांगों को स्मार्ट टेन और दो कान की मशीन दिया गई। बीडीओ ने प्रत्येक दिव्यांग को हर तरह के सहयोग का भरोसा दिया। कार्यक्रम में जिला दिव्यांग अधिकारी अशोक कुमार गौतम, सुशील कुमार तिवारी, विवेक कुमार, रामदेव, राजू, दया शंकर राय, कामेश्वर सिंह, ईरशाद, शशांक सिंह, मृत्युंजय राय आदि लोग मौजूद थे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

7 hours ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

7 days ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

1 week ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago