बलियाः रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह ने मंगलवार को विधानसभा में मेडिकल कॉलेज का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज बनाने की घोषणा तो कर दी लेकिन अभी तक कॉलेज बनाने की दिशा में कुछ ठोस कदम नहीं उठा गए। उन्होंने मेडिकल कॉलेज न होने से जनता के सामने आ रही परेशानियां भी सदन के सामने रखी।
उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज व उच्च स्तरीय चिकित्सा व्यवस्था न होने से आए दिन गंभीर मरीजों की मौत हो रही है। कई मरीजों को अन्य जिलों में इलाज के लिए दौड़ लगानी पड़ती है। सबसे ज्यादा परेशानी गरीब वर्ग के लोगों को होती है। ऐसे में उन्होंने जनहित में मेडिकल कालेज की स्थापना किये जाने की मांग की।
विधायक ने रसड़ा के नरांव पश्चिम टोला, रोहना, मटींही, अठिला गढ़ी, खनवर, हजौली, संवरा, नगपुरा पंचमंदिर, कोटवारी, पांडेयपुर – संवरा तथा सवन में लगे 100 केवीए ट्रासंफार्मर के स्थान पर उनकी क्षमता वृद्धि करते हुए 250 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाए जाने की मांग की जिसे स्वीकृत कर लिया गया।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…