शेखर फाउंडेशन के अध्यक्ष का आरोप, अखिलेश यादव के चलते बलिया सीट हारे

बलिया : लोकसभा चुनाव में बलिया सीट पर समाजवादी पार्टी के हारने के बाद आरोप प्रत्यारोप का दौर चालू हो गया है।  शेखर फाउंडेशन के अध्यक्ष व पूर्व ब्लाक प्रमुख अनिल सिंह ने समजवादी पार्टी के अध्यक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा है की बलिया सीट सिर्फ अखिलेश यादव के चलते फिसल कर भाजपा के खाते में चली गई।

चुनावी नतीजों के बाद शनिवार को चंद्रशेखर उद्यान में चंद्रशेखर के समर्थकों संग बैठक करते हुए उन्होंने कहा, इस सत्य को नकारा नहीं जा सकता टिकट देने के समय अखिलेश यादव ने जो तरीका अपनाया, वही हार का कारण बना।

टिकट देने के समय उन्होंने नीरज शेखर की नहीं, उस महामानव पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की उपेक्षा की, जिनके कदमों से मुलायम सिंह, लालू यादव, जार्ज फर्नाडीज, कल्पनाथ राय जैसे नेताओं ने राजनीति सीखी।

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को यह नहीं भूलना चाहिए था कि जब मुलायम सिंह यादव का कुनबा अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा था, तब चंद्रशेखर ने ही उनके परिवार की मदद की थी, लेकिन अखिलेश यादव ने उस महत्व को न समझते हुए आखिरी समय तक नीरज शेखर की उपेक्षा की। उस दिन की घटना को जानने के बाद बलिया के लोगों को काफी कष्ट पहुंचा।

इसका असर न सिर्फ बलिया बल्कि आस-पास के लोकसभा क्षेत्रों में भी पड़ा। अखिलेश यादव को टिकट देते समय एक बार जनता के मनमिजाज को भांप लेने में क्या दिक्कत थी। अखिलेश यादव को यह समझना होगा बलिया के लोग सबकुछ सहन कर सकते है, लेकिन अपने युवा तुर्क चंद्रशेखर या उनके लोगों का अपमान सहन नहीं कर सकते।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago