उग्रवादियों से मुठभेड़ में बलिया का लाल नागालैंड में म्यामार सीमा पर शहीद

बलिया के हल्दी थाना क्षेत्र के बलिहार के रहने वाले असम राइफल्स के जवान दीनानाथ ठाकुर की नागालैंड में म्यामार सीमा से लगने वाले मोन एरिया में प्रतिबंधित एनएससीएन (के) के उग्रवादियों द्वारा आईईडी धमाके के बाद हुई मुठभेड़ में शहीद हो गए।

वह असम नागालैंड के मोन जिले में तैनात थे। उनका पार्थिव शरीर सोमवार को बलिया पहुंचेगी और सोमवार को ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

नागालैंड से हेलिकॉप्टर के जरिये शहीद दीनानाथ ठाकुर का पार्थिव शरीर वाराणसी पहुंचेगा और वहां से वाया सड़क मार्ग बलिया स्थित उनके गांव बलिहार पहुंचेगा।

अंतिम संस्कार में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री उपेंद्र तिवारी समेत जिले के अधिकारी समेत बड़ी तादाद में लोगों के शामिल होने की संभावना है। इसय बीच उनकी शहादत की खबर मिलने के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago