गाज़ीपुरः चुनाव नतीजों के बाद किन कारणों से हुई सपा नेता विजय यादव हत्या !

लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के ठीक बाद उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में समाजवादी पार्टी के नेता एवं ज़िला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव उर्फ पप्पू यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक, विजय यादव को बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने गोली मारी।

बदमाशों ने घटना को उस वक्त अंजाम दिया जब वह करंडा थानान्तर्गत गोशन्देपुर सलारपुर गांव स्थित अपने घर के दरवाजे पर दोस्त राजनाथ यादव के साथ बैठे बातें कर रहे थे।

मौके पर मौजूद राजनाथ यादव ने बताया कि जब वह विजय यादव के साथ बैठे थे उसी समय मुंह पर गमछा बांधे बाइक सवार पहुंचे और विजय यादव पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस फायरिंग में दो गोलियां विजय यादव के सीने और एक पैर में लग गई।

राजनाथ ने बताया कि फायरिंग के दौरान उनको भी निशाना बनाया गया, पर वह भाग्यवश बच निकले। फायरिंग की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे तब तक बदमाश घटना को अंजाम देकर फरार हो गए थे।

घटना की सूचना मिलने पर वहां पुलिस पहुंची। जिसके बाद घायल विजय यादव को वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस मामले में विजय यादव के भाई अमरदेव की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

वहीं गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच के अलावा चार टीमें गठित कर दी गईं हैं। हत्या क्यों और किसने की है, इसकी जांच की जा रही है। जल्द ही बदमाशों को पुलिस गिरफ्तार कर लेगी। बता दें की विजय यादव समाजवादी पार्टी के नेता विजय यादव करंडा तृतीय से जिला पंचायत सदस्य थे।

उन्हें जंगीपुर विधानसभा के सपा विधायक वीरेन्द्र यादव के करीबी माने जाते थे। विजय यादव की हत्या की ख़बर मिलते ही वीरेन्द्र यादव पोस्टमॉर्टम हाउस भी पहुंचे थे।

जहां उन्होंने योगी सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में चुनाव बीते हैं और ये घटना हो गई। योगीराज में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। इसके साथ ही उन्होंने विजय यादव के परिवार को 50 लाख रुपए मुआवज़ा दिए जाने की मांग भी की।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

7 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago