LIVE- बलिया, सलेमपुर, गाजीपुर और घोसी में 1 बजे तक इतने प्रतिशत हुआ मतदान !

लोकसभा चुनाव 2019 यानी 17वीं लोकसभा के चयन के लिए सातवें और अंतिम चरण में आज पूर्वांचल के 11 जिले के 13 संसदीय क्षेत्रों में मतदान शुरू हो गया है। मॉक पोल से ईवीएम मशीनों को परखा गया है। प्रदेश की 13 सीटों पर मतदाता केंद्रों के बाहर अभी से लाइनों में लगे हैं। पहले दो घंटा में दस प्रतिशत मतदान हुआ है।

1 बजे तक 37% हुआ मतदान 

कहा कितना हुआ मतदान

सुबह 1 बजे तक यूपी में 37.00 प्रतिशत मतदान हो चुका है. महाराजगंज में 41.00 प्रतिशत, गोरखपुर में 38.63 प्रतिशत, कुशीनगर में 35.00 प्रतिशत, देवरिया में 36.00 प्रतिशत, बांसगांव में 37.24 प्रतिशत, घोसी में 37.27 प्रतिशत, सलेमपुर में 34.69 प्रतिशत, बलिया में 35.26 प्रतिशत, गाजीपुर में 35.69 प्रतिशत, चंदौली में 35.48 प्रतिशत, वाराणसी में 37.34 प्रतिशत, मिर्जापुर में 37.15 प्रतिशत, राबर्ट्सगंज में 38.33 प्रतिशत हुआ है.

 

11 बजे तक 8.77% हुआ मतदान :

कहा कितना हुआ मतदान

सुबह 11 बजे तक यूपी में 22.62 प्रतिशत मतदान हो चुका है. महाराजगंज में 26.00 प्रतिशत, गोरखपुर में 23.63 प्रतिशत, कुशीनगर में 21.00 प्रतिशत, देवरिया में 21.40 प्रतिशत, बांसगांव में 23.14 प्रतिशत, घोसी में 20.99 प्रतिशत, सलेमपुर में 23.69 प्रतिशत, बलिया में 21.00 प्रतिशत, गाजीपुर में 22.88 प्रतिशत, चंदौली में 22.42 प्रतिशत, वाराणसी में 23.10 प्रतिशत, मिर्जापुर में 24.70 प्रतिशत, राबर्ट्सगंज में 20.20 प्रतिशत हुआ है.

 

 

बलिया में उत्तर प्रदेश राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेंद्र तिवारी ने परिवार संग मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

वाराणसी के जगरदेव तकनीकी कला केंद्र नैपुराकला बूथ संख्या 215 पर बुजुर्ग महिला को देख सहायता के लिए लंका थाना के  उप निरीक्षक शैलेन्द्र प्रताप सिंह चौकी प्रभारी रमना थाना दौड़ पड़े इसके बाद बुजुर्ग महिला की हौसला अफजाई करते हुए मतदान केंद्र तक पहुंचाया। स्वीडन से अपना मताधिकार का प्रयोग करने आई महिला ने कहा मोदी जी को जिताने के उद्देश्य से अपने मताधिकार का प्रयोग करने आई हूं।

सांसद और गाजीपुर से भाजपा प्रत्याशी मनोज सिन्हा ने बलिया लोकसभा के अपने पैतृक गांव मोहनपुरा में वोट डाला है। साथ ही सभी से मजबूत देश के लिए वोट करने की अपील किए।

9 बजे तक 8.77% हुआ मतदान :

वाराणसी 11.1%
बलिया 8.7%
चंदौली 9.62%
मऊ 9.21%
मिर्जापुर 15%
गाजीपुर 6.41%
सोनभद्र 9.9%
संपूर्ण मतदान प्रतिशत 8.77%

बलिया के रेवती क्षेत्र के बेलहरी ग्राम सभा में रोड नहीं तो वोट नहीं की चेतावनी चरितार्थ हुई। अभी तक कोई मतदाता मतदान केंद्र पर नहीं आया। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले 10 सालों से सड़क की हालत खराब है कभी कोई नेता हाल तक नहीं पूछने आया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago