उत्तर प्रदेश की 13 लोकसभा सीटों के लिए मतदान जारी है। सुबह 9 बजे तक 5.97 फीसदी मतदान हुआ है। इस चरण में PM की सीट वाराणसी में सुबह 9 बजे तक 10.9 फीसदी मतदान हुआ। वाराणसी समेत पूर्वांचल के सात जिलों की आठ सीटों पर अंतिम चरण के लिए मतदान शुरू हो चुका है। इनमें सुबह नौ बजे तक सबसे ज्यादा मिर्जापुर में 14.09 प्रतिशत वोटिंग हुई, जबकि सबसे कम 6.41 प्रतिशत वोटिंग गाजीपुर में दर्ज की गई।
रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा बलिया के पोलिंग बूथ पर वोट डालने पहुंचे। उन्होंने बलिया लोकसभा क्षेत्र के मोहम्मदाबाद विधानसभा इलाके में आने वाले प्राथमिक विद्यालय मोहनपुरा में मतदान किया। मनोज सिन्हा गाजीपुर लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस के अजीत प्रताप कुशवाहा, गठबंधन के बहुजन समाज पार्टी के अफजाल अंसारी से है।
गाजीपुर के 2949 बूथों में से 311 बूथों की लाइव बेवकास्टिंग की जाएगी। शनिवार तक इसके तहत इंतजाम पूरे करवा लिए गए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी इंतजामों के बाबत जानकारी ली।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…