जानें सलेमपुर की विधान सभाओं के हाल, 1 बजे तक कितने फीसदी हुआ मतदान

सलेपुर संसदीय सीट पर मतदाताओं में खूब उत्साह देखा जा रहा है। यहां दोपहर के 1 बजे तक 34.68 फीसदी मतदान मतदान हो चुका है। अभी भी मतदाताओं की भारी कतार देखी जा रही है। मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में भी वोटिंग को लेकर खासा उत्साह है। भीषण गर्मी के बावजूद ग्रामीण मतदाता लोकतंत्र के पर्व में योगदान देने के लिए उत्साहित हैं। भाजपा और सपा-बसपा गठबंधन ने कुशवाहा बिरादरी से ही उम्मीदवार उतारे हैं। भाजपा प्रत्याशी रवींद्र कुशवाहा मौजूदा सांसद भी हैं। वहीं गठबंधन उम्मीदवार आरएस कुशवाहा बसपा के प्रदेश अध्यक्ष हैं वो भी खासे मजबूत माने जा रहे हैं। पर यहां से कांग्रेस ने वाराणसी के पूर्व सांसद राजेश मिश्रा को मैदान में उतार कर लड़ाई को रोचक बना दिया है। कुल मिलाकर कहा जाये तो इस सीट पर मतदाता जमकर वोटिंग कर रहे हैं। इस त्रिकोणीय मुकाबले में जनता किसके सर पर जीत का सहरा बांध रहे हैं। ये तो 23 को ही पता चल सकेगा।

दोपहर 1 बजे तक सलेमपुर की इन विधानसभाओं में इतने प्रतिशत मतदान हुआ है

भाटपार रानी में 38.00 प्रतिशत

सलेमपुर में 32.00 प्रतिशत

बेल्थरा रोड में 36.00 प्रतिशत

सिकंदरपुर में 36.00प्रतिशत

बांसडीह में 32.00 प्रतिशत

बलिया ख़बर

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

1 day ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

1 week ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago