गाज़ीपुर- मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी को जिला प्रशासन ने नजरबंद किया

लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में उत्तर प्रदेश की 13 सीटों पर मतदान सुबह 7 बजे से जारी है। वहीं इस बीच शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान कराने के लिए जिला प्रशासन ने माफिया डॉन मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी को नजरबंद कर दिया है।

बता दें कि, पूर्वी उत्तर प्रदेश में वाराणसी के बाद गाजीपुर सबसे ज्यादा हाईप्रोफाइल सीट है। इस सीट पर केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं गठबंधन की ओर से माफिया डॉन मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी चुनाव लड़ रहे हैं। मुख्तार अंसारी की अनुपस्थिति में बेटे अब्बास ने बड़ी मेहनत करके चाचा अफजाल अंसारी को चुनाव लड़ाया है।

उल्लेखनीय है कि, गाजीपुर में बाहुबली मुख्तार अंसारी का दबदबा है। उनके खिलाफ ढाई सौ से ज्यादा हत्या सहित कई अपराधों के मामले चल रहे हैं। गाजीपुर से बसपा प्रत्याशी मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी का भी जीवन आपराधिक पृष्ठभूमि वाला है। वो यहां से एक बार सांसद और दो बार विधायक बन चुके हैं। गाजीपुर में अंसारी को टक्कर किसी ने दी है तो वह मनोज सिन्हा हैं।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago