बलिया में वोटिंग के दौरान फैलाई गई फेक न्यूज़, नीरज शेखर ने नहीं दिया BJP को समर्थन

लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में आज (19 मई) बलिया में वोटिंग हो रही है। वोटिंग के साथ ही ऑनलाइन मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप के ज़रिए फेक न्यूज़ फैलाने का दौर भी शुरु हो गया है।

व्हाट्सएप के ज़रिए यह खबर फैलाई जा रही रहे है कि समाजवादी पार्टी के नेता नीरज शेखर ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को अपना समर्थन दे दिया है।

जिसके बाद यहां बीजेपी का पलड़ा भारी हो गया है। ये फेक ख़बर आजतक के लोगो के साथ ब्रेक्रिंग न्यूज़ की तरह लोगों तक पहुंचाई जा रही है। बलिया ख़बर ने जब व्हाट्सएप पर इस ख़बर को देखा तो इसकी पड़ताल शुरु की। पड़ताल के बाद पता चला कि ये ख़बर पूरी तरह से फेक है।

ये फेक ख़बर आजतक न्यूज़ चैनल के लोगो के साथ ब्रेक्रिंग न्यूज़ की तरह लोगों तक पहुंचाई जा रही है

नीरज शेखर ने बीजेपी प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह मस्त को कोई समर्थन नहीं दिया है और यहां बीजेपी के पक्ष में कोई हवा भी नज़र नहीं आ रही। बता दें कि महागठबंधन की ओर से सपा प्रत्याशी सनातन पांडेय चुनावी मैदान में हैं। उन्हें टिकट नीरज शेखर की जगह दिया गया है।

 

ऐसे में यह माना जा रहा है कि नीरज सपा से नाराज़ हैं। इसी कथित नाराज़गी का फायदा उठाते हुए फेक न्यूज़ के ज़रिए बीजेपी के पक्ष में हवा बनाने की कोशिश की जा रही है। हालांकि सपा प्रमुख पहले ही ये कह चुके हैं कि नीरज उनसे नाराज़ नहीं हैं।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

5 days ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

3 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago