बलिया : रेस्टोरेन्ट की आड़ में देशी शराब बेचने वाला गिरफ्तार, अवैध हथियार भी बरामद

बलिया : बलिया के उभाव पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक डा0 विपिन ताडा के निर्देशन में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना उभांव पुलिस  ने  मुखबीर की सूचना पर भारत पेट्रोल पम्प के सामने स्थित कान्हा रेस्टोरेन्ट पर अवैध शराब बेचने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

मुखबिर की सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए SHO उभांव ज्ञानेश्वर मिश्रा के नेतृत्व में उभांव पुलिस द्वारा कान्हा रेस्टोरेन्ट पर दबिस देकर रेस्टोरेन्ट के मालिक राहुल यादव उपरोक्त को तमंचा/कारतूस व 21 शीशी देशी नूरी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया । साथ ही थाना उभांव पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभि0 का चालान किया जा रहा है ।

पंजीकृत अभियोगः-
1. मु0अ0सं0 45/2021 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना उभांव बलिया ।
2. मु0अ0सं0 46/2021 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना उभांव बलिया ।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता:-
1. राहुल यादव उर्फ मुलायम पुत्र अनिल यादव सा0 सेमराजपुर थाना हलधरपुर जनपद मऊ हाल मुकाम ग्राम मझवलिया थाना उभांव जनपद बलिया ।

बरामदगी का विवरण:-
1. 01 अदद तमंचा .315 बोर
2. 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर
3. 01 अदद खोखा कारतूस .315 बोर
4. 21 शीशी देशी (नूरी) शराब
बरामदगी/गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:-
1. हे0कां0 दिनेश चन्द्र कौशिक थाना उभांव बलिया ।
2. हे0कां0 परमेन्द्र राय थाना उभांव बलिया ।
3. कां0 रामजनम गुप्ता थाना उभांव बलिया ।

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago