बलिया- भविष्य की आस में जिंदगी खत्म, स्कूल में नाम लिखवाने गए मासूम की तालाब में डूबने से मौत

बलिया। पढ़ लिखकर डॉक्टर, इंजीनियर एक बड़ा इंसान बनने का सपना हर बच्चे का होता है। और अपने सपनों को पूरा करने के लिए वह शिक्षित होना चाहता है, यह सोच के साथ बलिया का विक्की भी स्कूल में अपना लिखवाने गया था क्या पता था वह जिंदा घर ही नहीं लौट पाएगा। और तालाब में डूबने से उसकी जिंदगी ही खत्म हो जाएगी। उधर परिजनों ने समय पर इलाज न मिलने का आरोप लगाकर अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ की। जहां पुलिस ने मामले को संभाला और परिजनों को समझाइश दी।दरअसल बैरिया थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव निवासी कमलेश यादव का पुत्र विक्की यादव (8) अपने फुफेरे भाई आदित्य यादव (5) को साइकिल पर बैठाकर प्राथमिक विद्यालय सोनबरसा गया था। वहां अपना नाम लिखने का आग्रह किया। अध्यापकों ने विक्की से अभिभावक को लेकर आने के लिए कहा। विक्की आदित्य को लेकर घर जाने लगा। विद्यालय से कुछ ही दूरी पर उसकी साइकिल पलट गई और दोनों बच्चे साइकिल समेत तालाब में गिर गए। विक्की डूब चुका था और आदित्य को डूबते देख उस रास्ते से जा रही एक लड़की ने शोर मचाना शुरू किया।

शोरगुल सुनकर उक्त प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षामित्र सुबेख सिंह तालाब में छलांग लगाकर आदित्य को बचाकर अस्पताल ले गया। आदित्य ने होश में आते ही बताया कि मेरे साथ विक्की भैया भी थे, वह भी डूब रहे थे, वह कहां हैं। ग्रामीण भागकर तालाब के पास पहुंचे। विक्की को ढूंढ निकाला और उसे लेकर सोनबरसा अस्पताल ले गए जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर अविनाश कुमार से इलाज के लिए कहा। परिजनों ने आरोप लगाया कि इलाज में विलंब होने से विक्की की मौत हो गई। मासूम की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ की।

घटना की सूचना पर एसएचओ राजीव कुमार मिश्र पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे। यहां आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया गया। परिजनों ने ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। जबकि डॉक्टर अविनाश का कहना है कि अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे में देखा जा सकता है। बिना समय गंवाए बच्चे का चेकअप किया गया। अस्पताल आने से पहले ही बालक की मौत हो चुकी थी।

Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago