बलिया। जिला जज एके त्रिवेदी की अगुवाई में डीएम अदिति सिंह व एसपी राजकरन नैय्यर द्वारा बुधवार को जिला कारागार में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान हर एक बैरक को खंगाला गया। कोई प्रतिबंधित वस्तु बरामद नहीं हुआ। जेल के त्रैमासिक निरीक्षण के तहत जिला जज एके त्रिवेदी की अगुवाई में डीएम अदिति सिंह व एसपी राजकरन नैय्यर की मौजूदगी में एक घंटे तक तलाशी अभियान चला। इस दौरान कारागार में भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहे।
अधिकारियों ने बंदियों से बातचीत कर भीतर के हालात जानने की कोशिश की। बंदियों ने सबकुछ ठीक होने की बात कही। दिन में साढ़े तीन बजे के करीब प्रशासन की टीम भारी पुलिस बल के साथ जिला कारागार पहुंची। ऐसे में कारागार प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया। वहीँ जेलर राजेंद्र सिंह, का कहना है कि जेल में अब काफी बेहतर माहौल है। तलाशी के दौरान कोई आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई है। बंदियों में भी कोई असंतोष की स्थिति नहीं है।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…