बलिया विधायक सत्ता के नशे में महिलाओं का सम्मान करना भी भूल गए हैं- सपा नेत्री

बलिया :  उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल के आवास पर सोमवार महिलाओं के साथ हुई मारपीट की घटना पर  समाजवादी पार्टी महिला प्रकोष्ठ की की जिला महासचिव पुनिता सिंह सोनी करारा हमला बोला है।  पुनिता सिंह सोनी ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा की अपने समस्याओं को लेकर पहुंची महिलाओं पर मंत्री व उनके कार्यकर्ताओं द्वारा मार पीट किया जाना भारतीय जनता पार्टी के दोहरे चेहरे को बेनकाब करता है।

उन्होंने कहा है कि एक तरफ भारतीय जनता पार्टी महिलाओं के सम्मान में जगह जगह प्रचार प्रसार कर रही है तो वही इनके बिगड़ैल मंत्री व कार्यकर्ता अपनी समस्या लेकर आई महिलाओं के साथ मारपीट करके भारतीय जनता पार्टी के  चेहरे को बेनकाब कर रहे हैं।

जिन महिलाओं को मंत्री और उनके कार्यकर्ताओं द्वारा मारपीट की गई है कल यही महिलाएं अपनें मत का प्रयोग करके 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनवाएंगी। उन्होंने कहा कि बलिया के कोतवाल बालमुकुंद मिश्रा द्वारा बनकटा निवासी एक महिला के सर पर रायफल के बट से वॉर करना ये पुलिसिया गुंडागर्दी को साफ दर्शाता है ।

पुनिता सिंह सोनी ने प्रदेश के योगी सरकार के मंत्री आनन्द स्वरूप शुक्ला साथ- साथ शहर कोतवाल बलिया बालमुकुंद मिश्रा को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की है। उन्होंने नें कहा है कि अगर सरकार दोषियों के खिलाफ कार्यवाही नहीं करती है तो महिलाएं चुप नहीं बैठेंगी,आंदोलन को बाध्य होंगी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

1 hour ago

बलिया विधानसभा सर्वे 2027

2027 का विधानसभा चुनाव नज़दीक आ रहा है और बलिया नगर सीट पर सियासी हलचल…

2 hours ago

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago