बलिया- अराजक तत्वों ने संत रविदास की मूर्ति को तोड़ गंगा में फेंका

बलिया डेस्क : बलिया के नरही थाना के कोट मंझरिया ग्राम में दशकों पुराने सन्त श्री रविदास जी की मूर्ति को नदी में फेंकने का मामला सामने आया है। खबर के मुताबिक सोमवार की रात कुछ बदमाशो ने सन्त श्री रविदास जी की मूर्ति उनके स्थान से उठा कर सौ मीटर दूर ले जाकर नदी में फेंक दिया है।

बता दें कि कोट मंझरिया बंधे के पास सन्त रविदास की मूर्ति बहुत वर्षो से स्थापित है। मंगलवार की सुबह जब लोगो ने देखा कि मूर्ति अपने स्थान पर नहीं है तो ग्रामीण जनता में रोष बढ़ने लगा। मूर्ति स्थल पर सैकड़ो ग्रामीण इकठ्ठा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विवाद बढ़ता देख आनन फानन में एक दूसरी मूर्ति उस स्थल पर रखवा दी। बताया गया है कि पहले वाली मूर्ति को बदमाश घसीटते हुए ले गए थे।

स्थानी ग्रामीण व पुलिस ने घसीटने के निशान देखते हुए पुरानी मूर्ति को कुछ 100 मीटर दूर पानी के भीतर देखा। घटना स्थल पर जमे ग्रामीणों की मांग थी कि मूर्ति को हटाने वालो को पकड़ कर दण्डित किया जाय। पुलिस ने समझा बुझा ग्रामीणों को शांत कराया। वही इस पुरे मामले पर बलिया पुलिस का कहना है कि मूर्ति बरामद की जा चुकी है ।अराजक तत्वों की तलाश की जारी है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago