बलिया के नगरा इलाके के मलपहरसेनपुर गांव की एक पोखरी से मंगलवार की सुबह सिर का कंकाल मिलने से हड़कंप मचा गया पुलिस ने कंकाल को पोस्टमार्टम हेतु बलिया भेंज दिया गया है. बताते चलें की इसी पोखरे में 20 दिसंबर 2019 को एक युवक अंचल राजभर का धड मिला था.
गांव का युवक अंचल राजभर 22 वर्ष 8 अक्टूबर 2019 को रात में देवी जागरण देखने घर से निकला था उसके बाद उसका पता नही चल सका था. परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. जिसके बाद 20 दिसंबर 2019 को गांव की पोखरी से जलकुंभी निकालते समय अंचल राजभर का धड़ का कंकाल मिला था .
पुलिस ने उस समय भी कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था. इसके बाद परिजन नामजद एफआईआर के लिए थाने का चक्कर काटते रहे किंतु पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नही की. थक हार कर मृतक के बडे भाई मिथिलेश राजभर ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया. इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने 18 मई 2020 को गांव के ही विनोद, संतोष गोड व कपूरचंद धोबी के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया था.
अभी मिले खोपड़ी के कंकाल को भी उसी युवक का मानकर पुलिस चल रही है . पुलिस युवक के दोनों कंकाल की जांच के लिए सैंपल विधि विज्ञान शाला लखनऊ भेज रही है .
बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…