Categories: बलिया

डीएम के प्रयास से टीकाकरण की रेस में आगे हुआ बलिया, 75वीं रैंक से 60 वीं रैंक पर पहुंचा

बलिया कलेक्टर इंद्र विक्रम सिंह ने जब से पदभार संभाला है, तब से जिले में वैक्सीनेशन के काम में तेजी आ गई है। वैक्सीनेशन में इतना तेजी से हुआ कि 75 वें नंबर पर आने वाला बलिया जिला 60वीं रैंक पर पहुंच गया है। यानि कि जिले ने 15 रैंक का सुधार किया है।

खास बात यह है कि नवागत डीएम ने हफ्ते दिन में ही ये कमाल कर दिखाया है। डीएम ने जब कार्यभार संभाला था तब बलिया में रोजाना 10 से 20 हजार टीके लगते थे लेकिन अब यह संख्या लाख में पहुंच गई है। वर्तमान में बलिया में हर रोज 1 लाख से अधिक लोगों का वैक्सीनेशन किया जा रहा है।

स्वास्थ्य विभाग से मिले 14 जनवरी तक के आंकड़े के अनुसार, 90 प्रतिशत लोगों ने टीके की पहली डोज, 58 प्रतिशत लोग दूसरी डोज ले चुके हैं। वहीं 15-18 वर्ष के 58 प्रतिशत से अधिक किशोरों को अब तक टीका लगाया जा चुका है, जिसमें जनपद की 6वीं रैंक है।

नवागत डीएम ने स्वास्थ्य विभाग की प्रगति को कुछ ही दिनों में सुधार दिया। इसके लिए उन्होंने डांट-फटकार का नहीं, बल्कि समझाईश का सहारा लिया। उन्होंने चिकित्साधिकारियों के साथ बैठक की। शाहजहांपुर से आए डब्ल्यूएचओ के दो अधिकारियों के माध्यम से माइक्रोप्लान बनवाकर सभी चिकित्साधिकारियों को उसके हिसाब से काम करने के अहम टिप्स दिये।

टीकाकरण के लिए बकायदा माइक्रोप्लान तैयार करवाया और प्रतिदिन के हिसाब से लक्ष्य दिए। ब्लॉकवार लक्ष्य पूरा होने पर समीक्षा भी की। जिसका ही नतीजा ये रहा कि बलिया महज एक हप्ते बाद ही 75वें से 60वें स्थान पर आ गया।

प्रतिदिन टीकाकरण की स्थिति पर नजर डालें तो 7 जनवरी को 25 हजार 663 टीके लगे, 8 जनवरी को 27685, 9 जनवरी को 24640 टीके लगे। लेकिन 10 जनवरी से टीकाकरण में उछाल आया। 10 जनवरी को 40343, 11 जनवरी को 50692, 12 जनवरी को 69348, 13 जनवरी को 81070 लगाए गए। इसके बाद 14 जनवरी को 86532, 15 जनवरी को 84200, 16 जनवरी को वैक्सीनेशन का आंकड़ा लाख की संख्या को पार कर गया। 6 जनवरी को 1 लाख 1853 टीके लगे, 17 जनवरी को 100804 टीके लगाए गए। टीकाकरण की स्थिति में अभी भी लगातार सुधार हो रहा है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago