Categories: बलिया

बलियाः कटहल नाले के डाउनस्ट्रीम पर लगेगा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट

बलिया के सीवरेज नेटवर्क को बेहतर बनाने की कोशिश की जा रही है। इसके लिए सबसे पहले कटहल नाले पर काम शुरु होगा। उत्तरी छोर पर स्थित कटहल नाले के डाउनस्ट्रीम यानि गंगा के किनारे धरातल पर ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जाएगा।

पहले कटहल नाले के अप स्ट्रीम पर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाने की योजना थी लेकिन अब उत्तर प्रदेश जल निगम की बनारस नमामि गंगे इकाई ने प्रोजेक्ट की डिजाइन बदल दी है। नए सिरे से डीपीआर बनाया जा रहा है। एसटीपी की क्षमता बढ़ाए जाने को लेकर भी इंजीनियर आंकलन कर रहे हैं।

इस प्रोजेक्ट को कटहल नाले के डाउन स्ट्रीम पर बनाने के पीछे तर्क ये है, इसमें नदी के जैसे वेग है। कितना नाला और कितना तालाब का पानी है, इसका अध्ययन किया जाएगा। गंगा के किनारे जमीन भी चिह्नित की गई है।

बता दें कि शहर में करीब 40 एमएलडी क्षमता का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनना है, इसमें करीब 300 करोड़ रुपये खर्च होंगे। तीन साल पहले छोड़हर गांव में 19 एमएलडी क्षमता के एसटीपी का निर्माण शुरू हुआ था, लेकिन इसमें भ्रष्टाचार हुआ। करीब सौ करोड़ की परियोजना घपले में फंस गई। इस घोटाले में आधा दर्जन इंजीनियरों को चार्जशीट जारी की गई है।

इसके बाद जल निगम ने तीन महीने पहले एसटीपी का रिवाइज स्टीमेट नेशनल मिशन आफ क्लीन गंगा (एनएमसीजी) को भेजा था, 210 करोड़ के प्रोजेक्ट में कई कमियां निकल गईं। एनएमसीजी ने प्रस्ताव ही लौटा दिया, इसी बीच जल निगम तीन हिस्सों में बंट गया। सीवरेज परियोजना बनारस की इकाई नमामि गंगे को हैंडओवर कर दी गई है। इसके साथ ही बलिया व रसड़ा नगर पालिका के अलावा 10 नगर पंचायतों का सीवरेज नेटवर्फ भी सुधारा जाएगा, जिसके लिए शासन अमृत-2 योजना की शुरुआत करेगा।

अधिशासी अभियंता अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि करीब 30 किलोमीटर सीवरेज लाइन डाली जा चुकी है। मौजूदा परिवेश के हिसाब से शहर के दो डिवीजनों में छह किलोमीटर लाइन और डालनी पड़ेगी। जल निगम के अधिशासी अभियंता आरके बर्मन का कहना है कि हमने परियोजना का अध्ययन किया है। इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं कि परियोजना को कटहल नाला के डाउन स्ट्रीम पर बनाया जाएगा, तभी प्रोजेक्ट की सार्थकता सिद्ध होगी। नए सिरे से अध्ययन किया जा रहा है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago