बलिया की युवती ने भोजपुरी के चर्चित लोकगीत गायक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है। युवती का कहना है कि आरोपी के खिलाफ कोर्ट से एफआईआर का आदेश होने के बाद भी कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया।
कार्यवाही न होने से परेशान पीड़िता मंगलवार को जिलाधिकारी के पास पहुंची और पत्र सौंकर कार्यवाही की मांग की है। पीड़िता के मुताबिक भोजपुरी गायक ने सांस्कृतिक प्रोग्राम में काम दिलाने के बहाने मुझे बुलाया। मैं कार्यक्रम में उनके साथ जाने लगी। इस दौरान भोजपुरी गायक ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। कुछ समय तक ऐसा चला रहा। लेकिन इसके बाद आरोपी ने पीड़िता के साथ गाली-गलौज और मारपीट की और हत्या की धमकी देकर भाग गया।
इसके बाद पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई। जब सुनवाई नहीं हुई तो मुकदमा दर्ज कराने पीड़िता ने कोर्ट का रूख किया। मामले पर सुनवाई करते हुए न्यायालय सिविल जज (जूडि) एफटीसी द्विती एवं/ न्यायिक मजिस्ट्रेट ने 156(3) के तहत 15 नवंबर 2021 को थाना कोतवाली में प्रथम रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश पारित किया। लेकिन पुलिस अभी भी निष्क्रिय बनी हुई है। आरोपी पर केस दर्ज नहीं हुआ। मामले में कोतवाल बालमुकुंद मिश्रा का कहना है कि अभी तक कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। वहीं पीड़िता ने पुलिस पर जानबूझकर मामला दर्ज न करने के आरोप लगाए हैं।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…