बलिया। बिना हाईसिक्योरिटी नंबर वाले वाहन चालकों के लिए ये खबर बहुत काम की है। क्योंकि शासन ने हाईसिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने के लिए 15 फरवरी को अंतिम तिथि तय की थी। ऐसे में अगर आपके वाहन पर हाईसिक्योरिटी नंबर नहीं है तो तत्काल इसे लगवा लें। नहीं तो कड़ी कार्रवाई की जायेगी।
परिवहन विभाग के RI राजभूषण चौधरी ने बताया कि वाहनों पर हाईसिक्योरिटी नंबर को लेकर सक्रियता बढ़ा दी है। जिले में करीब एक लाख दो पहिया, करीब पचास हजार निजी व व्यावसायिक चार पहिया व ऑटो संचालित हो रहे हैं। इनमें से व्यावसायिक वाहनों में 90 फीसदी पर हाईसिक्योरिटी नंबर लग चुके हैं, जबकि निजी वाहनों में अब तक यह आंकड़ा 55 प्रतिशत ही है।
50 फीसदी बाइक के नंबर भी हाईसिक्योरिटी हो चुके हैं, जबकि ऑटो रिक्शा पर मात्र 30 फीसदी पर ही सुरक्षित नंबर प्लेट लगे हैं। अब बिना हाईसिक्योरिटी नंबर वाले वाहनों का आरटीओ से कोई काम नहीं हो सकेगा। यहां तक कि यदि ड्राइविंग लाइसेंस भी बनवाना है तो परीक्षा अलग है। सबसे पहले उस वाहन का नंबर प्लेट जांचा जाएगा, जिसका नंबर ऑनलाइन आवेदन में शो करेगा, ऐसे वाहनों का ड्राइविंग लाइसेंस बनेगा।
एआरटीओ प्रवर्तन अरुण कुमार राय ने बताया कि हाईसिक्योरिटी नंबर के प्रति शासन गंभीर है। विभाग अभी वाहन मालिकों को चेतावनी दे रहा है। जांच-पड़ताल में यदि ऐसे वाहन पकड़े जाते हैं तो उन पर भारी भरकम जुर्माना तो लगेगा ही, पंजीयन भी निलंबित किया जाएगा।
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…