Categories: बलिया

बलिया – फार्मासिस्ट से मारपीट मामले में FIR, वापस काम पर लौटे स्वास्थ्यकर्मी

बलिया। सीएचसी बांसडीह में स्वास्थ्य कर्मी से मारपीट मामले में कार्रवाई हुई है। जहां पुलिस ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। दरअसल मारपीट से नाराज स्वास्थ्यकर्मी आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर कार्य बहिष्कार और हड़ताल पर थे। हालांकि मंगलवार को सभी अपने काम पर वापस आ गये।

बताया जा रहा है कि गुरुवार रात सांस की रोगी महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। परिजनों का आरोप था कि डॉक्टरों की लापरवाही से महिला की मौत हुई। परिजनों ने बवाल काटते हुए फार्मासिस्ट की पिटाई कर दी। फिर मारपीट मामले ने इतना तूल पकड़ा कि बांसडीह सीएचसी के स्वास्थ्य कर्मियों ने इमरजेंसी सेवा के अलावा सारे कामों का बहिष्कार कर दिया।

वहीं बांसडीह कोतवाली पुलिस ने सोमवार को मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार महिला की मौत हार्ट अटैक से हुई। कोतवाल योगेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Ritu Shahu

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago