Categories: बलिया

बलिया- जमीनी विवाद में फेफना में हुई थी युवक की हत्या, पुलिस ने पांच को किया गिरफ्तार

बलिया। गड़वार थाना क्षेत्र में जमीन की रंजिश में हत्या मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।बता दें परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया था। जिसके बाद पुलिस आरोपियाें की तलाश कर रही थी। मंगलवार को सफलता मिली।

दरअसल रतसर पेट्रोल पम्प के पास मारपीट में घायल ग्राम पंचायत पड़वार के पुरवा चक चमइनिया ( कुकुर भुक्का ) निवासी अजीत यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मृतक के भाई अजय यादव की तहरीर पर 9 लोगों के खिलाफ FIR हुई।

वहीं मंगलवार को थाना प्रभारी आरके सिंह रतसर दक्षिणी तिराहे के पास गश्त कर रहे थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि हत्या के आरोपी रतसर तिराहे के पास खड़े हैं। थाना प्रभारी फोर्स सहित मौके पर पहुंचे। आरोपी अशोक सिंह उर्फ अभय सिंह, आशीष कुमार उर्फ सोनू, आयुष पांडेय, सशीजीत सिंह, शुभम सिंह निवासी रतसर को गिरफ्तार कर लिया।

Ritu Shahu

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल की विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी नन्हे वैज्ञानिकों की प्रतिभा, ज्वालामुखी मॉडल ने खींचा सबका ध्यान

बलिया। सोहांव ब्लॉक के मानपुर, चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी…

23 hours ago

बेल्थरारोड में सपा की दावेदारी को लेकर उमाशंकर राम ने खोला मोर्चा, स्थानीय उम्मीदवार के मुद्दे को दी धार!

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। बलिया जिले…

3 days ago

तीन दिवसीय बलिया प्रवास पर रहेंगे युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह, विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…

4 days ago

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

2 weeks ago

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

4 weeks ago