बलिया के विकास में मील का पत्थर साबित होने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे निर्माण के लिए कवायदें लगातार जारी है। एक्सप्रेस वे के लिए जमीन खरीदने का काम जारी है। जिला प्रशासन की ओर सर्वे के आधार पर उन किसानों के जमीन की रजिस्ट्री शुरु कर दी गई है। इसके लिए सब रजिस्ट्रार कार्यालय में अलग से एक काउंटर बनाया गया है।
हालांकि पहले दिन सोमवार को एक भी रजिस्ट्री नहीं हो सकी। अधिकारियों का कहना है कि काश्तकारों की जमीन खरीद की पूरी तैयारी कर ली गई है। सब रजिस्ट्रार विनय कुमार सिंह का कहना है कि जमीन रजिस्ट्री की तैयारी पूरी हो चुकी है। इसके लिए प्रकिया शुरु कर दी गई है।
बता दें कि गाजीपुर से बिहार के बार्डर पर स्थित मांझी तक करीब 134 किमी लम्बा उक्त एक्सप्रेस-वे जनपद के दो तहसीलों सदर व बैरिया के करीब 99 गांवों से होकर गुजरेगा। अधिकारियों की मानें तो करीब 36 गांवों का सर्किल रेट तय हो चुका है। उनका कहना है कि शुरुआती दौर में एकल खातों वाले किसानों की जमीन का रजिस्ट्री होगा। इस हिसाब से लगभग 399 एकल किसानों की सूची तैयार हो चुकी है।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…