बलिया। नगरा बाजार में बिजली बिल वसूली और चेकिंग के दौरान कारोबारी व अवर अभियंता के बीच जमकर विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान व्यापारी ने अभियंता पर बंदूक तान दी। मामले में सर्राफा कारोबारी ने अवर अभियंता के खिलाफ सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है, वही अवर अभियंता ने नगरा थाने पहुंचकर कारोबारी के खिलाफ मारपीट की तहरीर दी है।
जानकारी के मुताबिक विद्युत उपकेंद्र नगर के अवर अभियंता कस्बे के सर्राफा कारोबारी अमरेंद्र बाबू के मकान पर पहुंचे। उन्होंने कारोबारी से बिल मांगा। जिस पर कारोबारी ने कहा कि 31 हजार 932 रुपए बिल जमा है। इसके बाद अवर अभियंता ने मीटर चेक किया और बिल की मांग करने लगे। इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।
कारोबारी का आरोप है कि कहासुनी के दौरान जे ई ने हाथ छोड़ दिया तब मैंने हाथ छोड़ा। घटना के बाद बाजार में भगदड़ मच गई। सूचना पर थानाध्यक्ष नगरा भी मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद अवर अभियंता थाने पहुंचकर तहरीर दी। वहीं कारोबारी ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर घटना की शिकायत दर्ज कराई। घटना से कारोबारियो में आक्रोश है। उप खण्ड अधिकारी बी बी राय ने बताया कि अवर अभियंता रूटीन चेकिंग में गए थे । उनका आरोप है कि कारोबारी द्वारा अवर अभियंता पर असलहा सटा दिए, अपशब्द कहे ।थाने पर घटना की तहरीर दे दी गयी है। वहीं पुलिस का कहना है कि इस संबंध में थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। असलहा निरस्तीकरण हेतु संबंधित को रिपोर्ट प्रेषित की जा रही है।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…