बलिया: बीते एक महीने से जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जांच बंद, अस्पताल ने दिया अजीबो-गरीब तर्क

बलिया के सबसे बड़े जिला अस्पताल में मरीजों को अल्ट्रासाउंड की सुविधा तक नहीं मिल पा रही है। अक्सर केंद्र के बाहर मशीन खराब होने का बोर्ड लगा रहता है। करीब 1 महीने से यही स्थिति है। जब कोई अधिकारी निरीक्षण करने आते हैं तो अस्पताल प्रबंधन की तरफ से आज ही मशीन खराब हुई है, ऐसा तर्क दिया जाता है।

जिला अस्पताल में रोजाना हजार के आसपास मरीज आते हैं। इनमें से सैंकड़ों मरीजों को अल्ट्रासाउंड की जांच करवानी होती है लेकिन जिला अस्पताल में सुविधा न होने से मरीज प्राइवेट क्लीनिकों के चक्कर लगाते हैं और मंहगे दाम पर जांच करवाते हैं। मरीजों की मजबूरी का फायदा निजी अल्ट्रासाउंड वाले खूब उठा रहे हैं। वहीं अस्पताल प्रशासन यह तर्क देता है कि आज मशीन खराब हुई है। जल्द ही इसे बनवा लिया जाएगा। हकीकत यह है कि एक महीन में भी कभार जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की जांच होती है।

बता दें कि महिला अस्पताल में तो पिछले 4 सालों से अल्ट्रासाउंड जांच बंद है। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन है लेकिन उसे संचालित करने कोई तकनीशियन नहीं है। ला महिला अस्पताल में लगभग चार वर्षो से बंद पड़े अल्ट्रासाउंड जांच ने कई छोलाछाप पैथालॉजिस्टों की दुकानदारी चला दी है। जब भी गर्भवती महिलाएं अपना स्वास्थ्य परीक्षण के जिला महिला अस्पताल आती है तो संबंधित चिकित्सक बच्चे की स्थिति जानने के लिए अल्ट्रासाउंड जाँच कराने की सलाह देती है। ऐसे में महिलाओं को जिला महिला अस्पताल के गेट के बाहर संचालित निजी पैथालॉजी का सहारा लेना पड़ता है। जहां उनसे जॉच के नाम पर मनमानी रकम वसूली जाती है।

वहीं महिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर सुमिता सिन्हा का कहना है कि अस्पताल में रेडियोलाजिस्ट की कमी है। इस संबंध शासन से पत्राचार किया गया है। शासन से निर्देश मिलते ही व्यवस्था संचालित करने की कोशिश की जाएगी। वहीं जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर दिवाकर सिंह का कहना है कि रेडियोलॉजिस्ट अस्वस्थ चल रहे हैं और पिछले कुछ दिनों से मशीन बंद थी। इस वजह से उसे रिपेयर की आवश्यकता है। मशीन की मरम्मत कराने के बाद शीघ्र ही अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था बहाल कर दी जाएगी। इसके अलावा, एक अतिरिक्त रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती के लिए शासन को पत्र लिखा गया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

2 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago