Categories: बलिया

बलियाः ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे के लिए जमीन की रजिस्ट्री शुरु

बलिया के विकास में मील का पत्थर साबित होने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे निर्माण के लिए कवायदें लगातार जारी है। एक्सप्रेस वे के लिए जमीन खरीदने का काम जारी है। जिला प्रशासन की ओर सर्वे के आधार पर उन किसानों के जमीन की रजिस्ट्री शुरु कर दी गई है। इसके लिए सब रजिस्ट्रार कार्यालय में अलग से एक काउंटर बनाया गया है।

हालांकि पहले दिन सोमवार को एक भी रजिस्ट्री नहीं हो सकी। अधिकारियों का कहना है कि काश्तकारों की जमीन खरीद की पूरी तैयारी कर ली गई है। सब रजिस्ट्रार विनय कुमार सिंह का कहना है कि जमीन रजिस्ट्री की तैयारी पूरी हो चुकी है। इसके लिए प्रकिया शुरु कर दी गई है।

बता दें कि गाजीपुर से बिहार के बार्डर पर स्थित मांझी तक करीब 134 किमी लम्बा उक्त एक्सप्रेस-वे जनपद के दो तहसीलों सदर व बैरिया के करीब 99 गांवों से होकर गुजरेगा। अधिकारियों की मानें तो करीब 36 गांवों का सर्किल रेट तय हो चुका है। उनका कहना है कि शुरुआती दौर में एकल खातों वाले किसानों की जमीन का रजिस्ट्री होगा। इस हिसाब से लगभग 399 एकल किसानों की सूची तैयार हो चुकी है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago