Categories: बलिया

बलिया में ग्रीनफील्ड योजना के तहत बनेगी फोर लेन सड़क, होगा बाइपास का निर्माण

बलिया में जल्द ही ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट के तहत फोर लेन सड़क का निर्माण होगा। कुरूचुंदा एकौना से लेकर भड़सर तक बाइपास बनाया जाएगा। बताया जा रहा है कि प्रस्तावित ग्रीन फील्ड चार लेन चौड़ीकरण में भू-अधिग्रहण के लिए उत्तरप्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण यानी यूपीडा और एचएचएआई के बीच समझौता भी हो गया है।

अब माना जा रहा है कि जल्द ही भू अधिग्रहण का काम शुरु होगा। इसके बाद निर्माण शुरु होगा। बता दें कि बलिया नगर के विधायक व प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के पत्र का जवाब देते हुए केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने यह जानकारी दी है।

बाइपास निर्माण को परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने अपनी प्राथमिकताओं में शामिल कर रखा था। उन्होंने इस संबंध में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री से मिलकर बाइपास संबंधित पत्र सौंपा था। सिंह का मानना है कि यदि बाइपास का निर्माण हो जाए तो उद्योग धंधे बढ़ेंगे, दक्षिण दिशा में शहर का विस्तार होगा और बहुत बड़ी भूमि बाढ़ से सुरक्षित हो जाएगी।

केंद्रीय मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि एनएच-31 ग्रीन फील्ड के तहत गाजीपुर-बलिया-माझीघाट (किमी शून्य से किमी 117.22) मय बक्सर स्पर (लम्बाई 17.300 किमी) तक के प्रस्तावित चार लेन चौड़ीकरण की परियोजना के तहत बलिया के ग्राम कुरूचुंदा एकौना (किमी 51) से ग्राम भड़सर (किमी 74) तक बलिया शहर में बाइपास का निर्माण कराया जाएगा।

एनएच-31 ग्रीन फील्ड के तहत गाजीपुर-बलिया-माझीघाट खंड के प्रस्तावित फोर लेन निर्माण परियोजना को तीन खंडों में बांटकर निविदा आमंत्रित की जाएगी। चयनित ठेकेदारों से निर्माण कार्य को शीर्ष प्राथमिकता के अनुसार कराया जाएगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago