बलिया- फर्जी मतदान के आरोप में गिरफ्तार 6 लोगों के बारे में भी जानिए

बलिया। शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में फर्जी मतदान के आरोप में बलिया पुलिस ने चार महिलाओं और दो पुरुष समेत कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही फर्जी मतदान करने के आरोप में मुकदमा भी दायर किया गया है। मुक़दमा सहायक निर्वाचन अधिकारी बेचू राम की शिकायत पर बलिया शहर कोतवाली में भारतीय दंड संहिता 419 और 171 के तहत दर्ज किया गया। कोतवाली के प्रभारी बालमुकुंद मिश्र ने बताया कि मामला दर्ज करके पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी।

ये हैं फर्जी मतदान करने के आरोपी-  जिन 6 लोगों को पुलिस ने फर्जी मदतान के आरोप में गिरफ्तार किया है उनमें कंचन मिश्र, अमित पासवान, सरोज बेबी, संजीत कुमार राय, सोनी श्रीवास्तव और सुनीता हैं। बता दें कि इन पर आरोप है कि ये पंचायत अध्यक्ष पद चुनाव के दौरान जिला पंचायत सदस्य के फर्जी प्रमाण पत्र के साथ मत देने पहुंचे थे। लेकिन ऐन मौके पर सही मतदाता के पहुंच जाने से जांच अधिकारी एक ही नाम के दो व्यक्ति को देखकर आश्चर्य में पड़ गए व मतदान को रोक दिया।

अधिकारियों द्वारा की गई जांच प्रक्रिया के दौरान 6 मतदाता फर्जी पाए गए। जिन्हें पुलिस ने फौरान हिरासत में ले लिया। पुलिस ने सहायक निर्वाचन अधिकारी बेचू राम की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। पूरे मामले की जांच सिविल चार्ज अजय यादव को सौंपी गई है। चूंकि मैदान में दो ही दल थे , लिहाजा यह सवाल चर्चा में है कि ये फर्जी मतदाता किस दल के है। प्रशासन की मुस्तैदी से ये फर्जी मतदाता मतदान करने से पहले ही पकड़ में आ गये।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago