बलिया ख़बर का असर, एंबुलेंस न मिलने पर ठेले से गया था शव, प्रशासन ने दिया जांच का आदेश!

बलिया डेस्क : बीते दिनों बलिया ख़बर ने एक वीडियो अपने पेसबुक पेज पर लगाया था जिसमें देखा गया कि कुछ लोग एक शख़्स के शव को ठेले लादकर ले जा रहे थे.

इस वीडियो में सुना सकता है कि बलिया के ज़िला अस्पताल में ना तो उस शख़्स का ढंग से इलाज किया गया और जब उसकी मौत हो गयी तो परिजनों को शव ले जाने के लिए एम्बुलेंस तक नहीं मिली.

घर वालों का आरोप है कि इलाज में लापरवाही हुई और जब मरीज़ की मौत हो गई. अस्पताल ने एंबुलेंस नहीं दिया और जब उन्होंने प्राइवेट एम्बुलेंस के लिए बात की तो 6 सौ रुपए की माँग की गई.

बहरहाल, हमारे इस वीडियो का असर कुछ यूँ हुआ कि बीते कल एनडीटीवी में वरिष्ठ पत्रकार और एंकर रवीश कुमार ने प्राइम टाइम में भी हमारा वीडियो दिखाया, जिसके बाद बलिया ज़िला प्रशासन सकते में आ गया .

अब जिलाधिकारी ने मामले की जांच का आदेश दिया है. मरने वाले शख्स का नाम है मुनीर जिनकी उम्र 70 साल थी. पेशे से वह ताले चाभी बनाने का काम करते थे.

जिलाधिकारी श्री हरि प्रताप शाही ने बताया कि इस मामले की जाँच संयुक्त मजिस्ट्रेट व मुख्य चिकित्सा अधिकारी करेंगे.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

3 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago