कोरोना संकट: अपने हुए बेगाने, पति ने पत्नी को घर में रखने से किया इंकार

बलिया डेस्क : अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लेने वाले पति को कोरोना का खौफ इस कदर घेरा हुआ है कि मायके से आई पत्नी को घर पर रखने से ही इंकार कर दिया.

निराश पत्नी पहले तो अपने पति से खूब मिन्नतें की, लेकिन जब पति नहीं माने तो मजबूरन बबिता जिला अस्पताल आकर रहने को मजबूर हो गयी. दो दिन इसी तरह रहने के बाद अस्पताल प्रशासन की ओर से उसे फिलहाल बर्न वार्ड में रहने की व्यवस्था करा दी गयी है. सुबह-शाम भोजन भी दिया जा रहा है तथा समय-समय पर अस्पताल के चिकित्सक तथा कर्मचारी उसका हालचाल ले रहे हैं.

उधर इस संबंध कोतवाल विपिन सिंह का कहना है कि मामला कोरोना से जुड़ा है, उसके पति से संपर्क किया गया तो पति का यही कहना है कि हम तो शासन के निर्देशों का पालन कर रहे हैं, हम नहीं रख सकते, लॉक डाउन के बाद ही हम अपनी पत्नी को अपने घर पर रखेंगे. ऐसे में पुलिस महिला को जिला अस्पताल भेज दिया है, जहां भोजन आदि की व्यवस्था कराने के साथ फिलहाल बर्न वार्ड में उसको रखी गयी है. लॉक डाउन के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

बिहार के सीवान जिला अंतर्गत जामबाजार निवासी बबिता देवी की शादी पांच साल पहले शहर कोतवाली क्षेत्र के गुरुद्वारा रोड निवासी गणेश प्रसाद के साथ हुई थी. पति द्वारा घर पर रखने से इंकार किए जाने के बाद महिला ने अपना दुखड़ा सुनाते हुए बताया कि वे दो महीना पहले अपने मायके सीवान के राजानगर गयी थी.

दो महीना वहां रहने के बाद बीते शनिवार को कोरोना के संकट के बीच अपने पति व अपनी चार साल की बच्ची की देखभाल करने के लिए वह एक निजी साधन से बलिया आ गयी और सीधे गुरूद्वारा रोड स्थित अपने ससुराल गयी, उसको उम्मीद थी कि उसका पति उसको देखते ही खुश हो जाएंगे, लेकिन उसे क्या पता था कि जिस पति ने उसके साथ सात फेरे लिए वह पति कोरोना के कारण उसको घर पर रखने से ही इंकार कर देगा.

बबिता ने बताया कि वह पहले अपने पति के पास खूब गिड़गिड़ाई, लेकन जब उसके पति का दिल नहीं पसीजा तो मजबूरन बाहर निकल गयी.

इसबीच पुलिसवालों की नजर उस पर पड़ने के बाद पुलिस ने उसके पति से संपर्क साधा, लेकिन उसके पति लॉक डाउन के बाद ही घर पर रखने को तैयार हुए. ऐसे में पुलिस उसे जिला अस्पताल लाकर शिफ्ट कर दिया है, जहां वह फिलहाल रह रही है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

4 days ago

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

2 weeks ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

3 weeks ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

4 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

4 weeks ago