लॉक डाउन का पालन कराने गए इस थाने के सिपाही को मारपीट कर किया घायल

सहतवार(बांसडीह)
कोरोना की महामारी से लोगों को बचाया जा सकें, इसलिए देश के प्रधानमंत्री ने आगामी 14 अप्रैल तक पूरे 21 दिन देश में लॉक डाउन कर दिया है. जिला प्रशासन इसी लॉक डाउन का पालन कराने के लिए दिनरात लगे हुए हैं. बावजूद जनता है कि मानने को तैयार नहीं है, इसी क्रम में बीती रात सहतवार थाना क्षेत्र रेवती-सहतवार मार्ग पर इसी लॉक डाउन का पालन कराने गए एक सिपाही को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. इस मामले में सहतवार पुलिस कुछ लोगो को हिरासत मे लेकर पूछताछ कर रही है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है. इस बारे में थानाध्यक्ष से पूछे जाने पर बताया कि मारपीट का कोई मामला नहीं है. लाकडाऊन के दौरान कुछ लोगों से तू-तू, मैं-मै हुई थी. जिसके बारे मे छानबीन हो रही है.
बताया जा रहा है कि सहतवार थाने के सिपाही आशुतोष सिह (30) बुधवार को 9 बजे के करीब थाने से लगभग 50 मी की दूरी पर सहतवार रेवती मार्ग पर लक्ष्मी जी के मन्दिर के पास रोड पर बिना वजह खड़े लोगों को हटा रहा था. तभी कुछ युवक व महिलाएं तू-तू मैं-मैं करते हुए उसे खींचकर घर में ले जाने लगी. चोट लगने से पुलिस की नाक से खून गिरने लगा. खुदको घिरते हुए देख पुलिस किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई, जो क्षैत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है. इस बारे मे थानाध्यक्ष मंटू राम से पूछे जाने पर बताया कि मारपीट की कोई कोई घटना नहीं हुयी है. केवल तू-तू, मैं-मैं हुई थी. घटना के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

4 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

4 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

4 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

4 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

4 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

4 days ago