Categories: रसड़ा

बलिया: कलियुगी बेटे ने माँ-बाप को जीते जी मार डाला, हड़प ली संपत्ति

बलिया डेस्क : जिस मां ने नौ महीना नौ दिन कोख में रखकर, पीड़ा सहकर बेटा को दुनिया की रोशनी दिखाई, बाप ने उसकी हर छोटी-बड़ी जरूरतों को पूरा किया। उसी कलियुगी बेटे ने मां-बाप को जीते जी मार दिया और उनकी सारी संपत्ति पर कब्जा जमा लिया।

बेटा यहीं नहीं रूका ममता को तार-तार करते हुए बूढ़ी मां और बाप को घर से भी निकाल दिया। ऐसा ही चौकाने वाला मामला मंगलवार को तब प्रकाश में आया जब मां ने फरियाद लेकर डीएम दरबार पहुंची।  रसड़ा निवासी मां मैमून निशा का कहना है कि मेरे दो पुत्र है। जिसमें छोटा बेटा समसाद अंसारी ने मुझे और मेरे पति को यह कहते हुए घर से निकाल दिया कि जाओ इस घर में तुम लोगों के लिए कोई जगह नहीं है।

मैं फिलहाल अपना बड़ा बेटा समसेर अंसारी के साथ रहती हूं। पति बीमार चल रहे है। हम लोग जब नगर पालिका में पता किए तो पता चला कि हम दोनों को मृत घोषित कर दिया गया है। हम लोग पुलिस के पास भी गए, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

माँ ने बेटे पर आरोप लगाया कि पैसे के बल वो सब कुछ रुकवा देता है है और रसड़ा नगरपालिका के मिली भगत से हमे मृत घोषित कर दिया गया है जबकि मैं जिंदा हूं।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

6 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago