बलियाः नकल का विरोध कर रहे शिक्षा विभाग के सीनियर क्लर्क से मारपीट, विडियो वायरल के बाद FIR दर्ज

बलिया डेस्क : बलिया के कुछ कॉलेजों में किस दबंगई के साथ परीक्षा में नकल कराई जाती है, इसकी एक बानगी तब देखने को मिली जब नकल के खिलाफ़ कार्रवाई करने वाले शिक्षा विभाग के एक अधिकारी के साथ दुर्व्यवहार और एक दलित सीनियर क्लर्क के साथ कॉलेज के प्रबंधक ने मारपीट की। इस मामले में पीड़ित सीनियर क्लर्क अनुरुद्ध आर्या की शिकायत पर कॉलेज के प्रबंधक राकेश सिंह और अन्य पांच अज्ञात लोगों के ख़िलाफ FIR दर्ज की गई है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं, पुलिस इनकी तालाश में जुटी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

क्या है मामला?
रसड़ा के ज़करिया गांव स्थित राम देव इंटर कॉलेज में पिछले साल माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा के दौरान अपर शिक्षा निदेशक द्वारा निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण में वहां भारी मात्रा में नकल सामग्री मिली थी। जिसके बाद कॉलेज के ख़िलाफ़ कार्रवाई की गई थी। इसी कार्रवाई को रोकने के लिए कथित तौर पर कॉलेज प्रबंधक राकेश सिंह ज़िला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के सीनियर क्लर्क अनुरुद्ध आर्या को काफी समय से धमकी दे रहे थे।

लेकिन जब आर्या नहीं माने तो राकेश कार्यालय पहुंच गए और उनके साथ मारपीट की। राकेश सिंह और उनके साथियों ने आर्या को इस कदर लात-घूसों से पीटा कि वो बुरी तरह से घायल हो गए। जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए ज़िला अस्पताल ले जाना पड़ा। इस दौरान राकेश सिंह और उनके समर्थकों ने ज़िला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार के साथ भी दुर्व्यवहार किया।

वीडियो वायरल 

इस मामले का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि राकेश सिंह अपने साथियों के साथ ज़िला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पहुंचता है और वहां रखी मेज पर बैठ जाता है। इसके बाद वह सीनियर क्लर्क आर्या पर बरसने लगता है और थोड़ी देर बाद ही उनकी लात-घूसों से पिटाई शुरु कर देता है।  इस घटना के बाद शिक्षा विभाग के कर्मचारी काफ़ी गुस्से में हैं। ज़िला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के कर्मचारी तो कार्यालय के कैंपस में धरने पर बैठ गए हैं। इन लोगों की मांग है कि सीनियर क्लर्क आर्या पर हमला करने वाले राकेश सिंह को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago