बेल्थरारोड डेस्क : बलिया में भी अब बर्ड फ्लू की आहट होने लगी है। जिले के बेल्थरा रोड में मंगलवार की शाम आठ मृत कौवे के पाए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई।
बेल्थारा रोड नगर पंचायत के वार्ड नंबर आठ डीएवी- बीबीपुर मार्ग के बीच मंगलवार की शाम आधा आठ कौवे मृत मिलने की सूचना पर पशु चिकित्सकों की टीम मौके पर पहुंची। खबर लगते ही प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है वही इससे लोगों में दहशत फैल गई है चर्चाओं का बाज़ार गर्म हो गया है।
वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि ठंड के चलते कौवों की मौत हो सकती है। कौवों की मौत को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। कौवों के मरने का मामला संज्ञान में आते ही उप जिलाधिकारी सर्वेश कुमार ने पशु चिकित्साधिकारी को जांच करने का निर्देश दिया।
चिकित्साधिकारी ने घटनास्थल पर पहुंच मरे हुए कौवों को अलग-अलग पैक कर जांच के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया ।बताया जाता है कि कौवों को मरते देख लोगों ने शोर मचाया। आसपास के लोग मौके पर इकट्ठे हो गए तथा गंभीरता से इस मामले को लेते हुए लोगों ने उपजिलाधिकारी यादव को इसकी सूचना दी।
सूचना पाते ही एसडीएम सर्वेश कुमार ने पशु चिकित्साधिकारी डॉ बद्रीनाथ पाठक को मौके पर पहुंच कार्रवाई का निर्देश दिया। डॉ पाठक ने पहुंच मरे हुए कौवों को अलग-अलग बॉक्स में पैक कर जांच के लिए बलिया भेज दिया।
बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…
बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…