Categories: बलिया

बलियाः निरीक्षण करने गए जेई के साथ मारपीट, चार पर मुकदमा दर्ज

बलिया नगर पंचायत बैरिया के वार्ड नम्बर 16 में निरीक्षण करने गए अवर अभियंता आलोक कुमार के साथ अभद्रता और मारपीट की घटना सामने आई है। आजमगढ़ निवासी जेई आलोक कुमार ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई है।

जिसके बाद वार्ड नम्बर-16 निवासी राकेश पुत्र इंद्रदेव वर्मा, शक्तिनाथ पुत्र ओमप्रकाश, अमित पुत्र राजेन्द्र वर्मा व देवेंद्र पुत्र सत्यनारायण के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

जेई ने आरोप लगाया कि शुक्रवार को वह दिन में करीब एक बजे रोड का निरीक्षण करने वार्ड नंबर 16 में गए थे। तभी उसी वार्ड के राकेश, शक्तिनाथ, अमित, देवेंद्र ने रोड बनवाने से रोकने को लेकर जेई के साथ अभद्रता की। युवकों ने जेई के साथ गाली गलौज की और मारपीट करने लगे। जेई को बचाने के लिए अधिकारी आशुतोष कुमार ओझा और लिपिक राधेश्याम वर्मा आए लेकिन बदमाशों ने इनके साथ भी गाली-गलौज की।

जेई के मुताबिक घटनास्थल पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिव कुमार वर्मा एवं अनिल कुमार पांडे व अन्य ग्रामीण मौजूद थे। इसके बाद पुलिस ने चारों आरोपियों के ऊपर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago