Categories: बलिया

बलियाः जदयू प्रदेश महासचिव अवलेश सिंह ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, भाजपा पर बोला हमला

जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश महासचिव अवलेश सिंह ने आज बलिया डाक बंगले में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने बलिया में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया।

कॉन्फ्रेंस में अवलेश सिंह ने भाजपा पर जमकर हमला बोला और कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में जमीन आसमान का अंतर है। उसके नेता जो कहते हैं, वे करते नहीं हैं, बल्कि जो कहते हैं उसका उल्टा ही करते हैं। भाजपा के सभी वादे सत्य की कसौटी पर झूठे ही निकले हैं।

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा ने किसानों की आय दोगुनी करने का सपना दिखाया, लोग उसके भ्रम में जीने लगे, लेकिन किसी भी किसान की आय दोगुनी नहीं हुई, बल्कि उसका कर्ज बढ़ गया, मंहगाई बढ़ गई और आज महंगाई चरम पर है। इस दौरान अवलेश सिंह ने 2024 में महागठबंधन की सरकार बनने का दावाव करते हुए कहा कि जनता में भारी आक्रोश है, जिसका जबाब जनता 2024 में देगी। 2024 में नीतीश जी के नेतृत्व में महागठबंधन की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 weeks ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

3 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

4 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

1 month ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago