Categories: बलिया

बलिया में क्रॉस ड्रेनेज वर्क के चलते बड़े वाहनों पर लगा बैन, इन जगहों पर रूट 6 दिन के लिए डायवर्ट

बलिया में जल जमाव से निजात के लिए क्रॉस ड्रेनेज वर्क हो रहा है। जिसकी वजह से करीब 6 दिनों तक बड़े वाहनों का प्रतिबंध रहेगा। साथ ही छोटी गाड़ियों का भी कई जगहों पर रूट डायवर्ट रहेगा। पुलिस अधिकारियों ने ट्रैफिक विभाग को जिम्मेदारी सौंपी है।

दरअसल रेलवे लाइन से उत्तर तरफ काजीपुरा और अन्य मुहल्लों में कई साल से बारिश के दिनों में जल जमाव हो रहा है। जिससे हजारों की आबादी परेशान होती है। इसको देखते हुए नगर पालिका की ओर से एससी कॉलेज के पास NH-31 पर क्रॉस ड्रेनेज का निर्माण कराया जा रहा है। एक तरफ की सड़क को खोदकर ढलाई हो चुकी है लिहाजा दूसरी ओर की सड़क कमजोर हो गयी है। इसके अलावे दूसरी तरफ निर्माण कार्य भी होना है।

ऐसे में नगर पालिका की ओर से बिहार और फेफना की ओर आने वाले ट्रकों का मार्ग परिवर्तन और शहर में रूट डायवर्ट करने की मांग की गयी। सोमवार को एसपी एस आनंद, एएसपी दुर्गा प्रसाद तिवारी ने यातायात निरीक्षक राकेश सिंह के साथ जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बिहार से आने वाली ट्रकों को बैरिया के चिरईया मोड़ से रेवती, सहतवार, बांसडीह के रास्ते और फेफना की ओर से आने वाले ट्रकों को गड़वार, सुखपुरा, बांसडीह के रास्ते चलाया जाय।

इसी प्रकार एससी कॉलेज के पास से 6 दिनों तक छोटी-बड़ी सभी गाड़ियों को भृगु मंदिर और दूसरी ओर मालगोदाम चौराहा से रामलीला मैदान के रास्ते रूट डायवर्ट करने का निर्देश दिया। ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने बताया कि यह व्यवस्था सोमवार से ही लागू कर दी है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि भुलवश कोई वाहन पुल से गुजरते वक्त दुर्घटनाग्रस्त न हो इसलिए व्यवस्था की है। 9 जुलाई की रात से एक लेन से आवागमन सामान्य हो जायेगा।

Ritu Shahu

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago