Categories: बलिया

बलिया – सपा पर हमले का जदयू ने दिया जवाब, अवलेश सिंह ने बसपा को बताया बीजेपी की ‘बी टीम’

बलिया। यूपी में लोकसभा चुनाव से सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। जहां बीजेपी ने पहले सपा को घेरते हुए घोटाले का आरोप लगाया। तो बसपा ने सपा और बीजेपी को घेर लिया। जिसका जवाब अब जदयू ने दिया है। जदयू प्रदेश महासचिव अवलेश कुमार सिंह ने बसपा को बीजेपी की ‘बी टीम’ बताया है।

बता दें इस सियासी बयानबाजी की शुरूआत बीजेपी ने की थी। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अखिलेश यादव पर आरोप लगाते हुए सपा शासन में हुए घोटालों की लिस्ट गिनाई थी। जिसके बाद बसपा ने सपा और बीजेपी को घेरा। विधायक उमाशंकर सिंह ने भाजपा से पूछा है कि 6 साल बाद भी किसी घोटाले की जांच रिपोर्ट क्यों सामने नहीं आई। बसपा ने भाजपा और सपा में मिलीभगत का आरोप लगाया और अखिलेश यादव को बीजेपी की ‘बी टीम’ बताया।

इस सियासी बयानबाजी में अब जदयू की भी एंट्री हो गई है। अखिलेश यादव को बीजेपी की ‘बी टीम’ बताने पर जदयू प्रदेश महासचिव अवलेश कुमार ने बसपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सपा नहीं बल्कि बसपा बीजेपी की ‘बी टीम’ है।

Ritu Shahu

Recent Posts

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

1 week ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 weeks ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

3 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

3 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

3 weeks ago