Categories: बलिया

बलिया – समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनी लोगों की समस्याएं, जल्द समाधान करने के दिए निर्देश

बलिया। गड़वार थाने में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जिसमें जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार ने लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने सभी लेखपालों को निर्देश दिया कि किसी भी मामले की जांच संयुक्त टीम बनाकर करें। इस दौरान राजस्व विभाग और पुलिस विभाग अधिकारी मौजूद रहे।
थाने में लोगों की समस्याएं सुनते हुए जिलाधिकारी ने पाया कि सर्वाधिक मामले राजस्व विभाग से संबंधित हैं। जिसमें आपसी मारपीट और जमीनी विवाद हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि थाना दिवस का महत्व तभी है। जब समस्याओं का निस्तारण जल्द से जल्द किया जाए।

वहीं पुलिस अधीक्षक राजकरण नैयर ने भी सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी मामले की घटना मिलने पर तुरंत वहां पहुंचे और मामले को संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई करें। जो भी गलत पाया जाए। उस पर कानूनी धाराओं के अंतर्गत कार्रवाई की जाए।

Ritu Shahu

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान, तहसीलदार ने दी अहम जानकारी

बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित…

3 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल की विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी नन्हे वैज्ञानिकों की प्रतिभा, ज्वालामुखी मॉडल ने खींचा सबका ध्यान

बलिया। सोहांव ब्लॉक के मानपुर, चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी…

5 days ago

बेल्थरारोड में सपा की दावेदारी को लेकर उमाशंकर राम ने खोला मोर्चा, स्थानीय उम्मीदवार के मुद्दे को दी धार!

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। बलिया जिले…

7 days ago

तीन दिवसीय बलिया प्रवास पर रहेंगे युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह, विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…

1 week ago

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

3 weeks ago

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

4 weeks ago