बलिया। होली के त्यौहार के बीच इंदरा जंक्शन से गुजरने वाली ट्रेनों का संचालन प्रभावित होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई। बता दें इंदरा जंक्शन पर निर्माण कार्य के कारण 3 जोड़ी पैसेंजर ट्रेन निरस्त और 12 जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों का रूट डायवर्ट कर दिया गया है।
दरअसल होली के बाद लौटने वाले यात्रियों की भीड़ सभी ट्रेनों में दिख रही है। बलिया स्टेशन से गुजरने वाली सभी ट्रेनों में सीट फुल हैं। टिकट खिड़की पर कन्फर्म टिकट के लिए लोगों की लंबी लाइन लग रही हैं। ऐसे में इंदरा जंक्शन से गुजरने वाली ट्रेनों का संचालन प्रभावित से यात्री परेशान हो रहे हैं।
बिल्थरारोड़ और रसड़ा स्टेशन पर शनिवार को पहले से टिकट कराए यात्री जब अपनी ट्रेन पकड़ने पहुंचे तो रूट डायवर्ट होने की खबर लगी तो सभी के होश उड़ गए। त्योहार के समय ट्रेनों के अचानक रूटडायवर्ट को लेकर यात्रियों में आक्रोश देखने को मिला। मजबूर होकर कई ने टिकट कैंसिल करवाया। कुछ लोग ट्रेन पकड़ने के लिए प्राइवेट वाहन से लेकर बलिया पहुंचे या वाराणसी पहुंचकर दूसरी ट्रेनों से अपने गंत्वय को रवाना हुए।
ट्रेनों के संचालन की जानकारी को लेकर रेलवे स्टेशन के पूछताछ काउंटर पर यात्रियों पर स्वजनों की भीड़ लगी रही। पैसेंजर ट्रेन रद्द होने से रोडवेज की आय में इजाफा हुआ। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि बलिया-मऊ से गुजरने वाली ट्रेनों का संचालन 11 से 29 मार्च तक प्रभावित रहेगा।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…