तो जमुना राम पीजी कॉलेज में आयोजित होगा चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय का शिक्षक सम्मान समारोह!

रविवार यानी 5 सितंबर को बलिया के जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय में शिक्षक दिवस के मौके पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसमें विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध कॉलेजों के कुल 75 प्राध्यापकों को सम्मानित किया जाएगा। ये सभी ऐसे प्राध्यापक हैं जिन्होंने इस साल विश्वविद्यालय और अपने-अपने कॉलेजों के लिए उल्लेखनीय कार्य किया है।विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. कलपलता पांडेय के दिशा निर्देशों के आधार पर बीते दिनों एक समिति का गठन किया गया था। इस समिति को विश्वविद्यालय और संबद्ध कॉलेजों के उत्कृष्ठ शिक्षकों की सूची बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। समिति ने सभी शिक्षकों के कार्यों का अवलोकन करके एक सूची तैयार की। जिसमें कुल 75 प्राध्यापकों के नाम शुमार हैं। अब इन्हें 5 सितंबर के दिन जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय की ओर से सम्मानित किया जाएगा।

जमुना राम पीजी कॉलेज में आयोजित होगा सम्मान समारोह:

विश्वविद्यालय का यह शिक्षक सम्मान समारोह जमुना राम पीजी कॉलेज में आयोजित होगा। जमुना राम पीजी कॉलेज चितबड़ागांव में स्थित है। शिक्षक सम्मान समारोह के जमुना राम पीजी कॉलेज में आयोजित किए जाने की वजह है जलजमाव। जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय के परिसर के चारों तरफ अभी भी जलभराव की स्थिति बनी हुई है। हर तरफ बाढ़ का पानी है। विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश करना मुश्किल है।

गौरतलब है कि गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के चलते बलिया के कई इलाकों में बाढ़ आ गई थी। जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय बसंतपुर के सुरहाताल के पास स्थित है। गंगा में जैसे ही जलस्तर में बढ़ोतरी हुई नदी का पानी कटहर नाले के जरिए सुरहाताल पहुंचता है। लेकिन नाले की स्थिति खराब होने की वजह से जल निकासी ठप हो गई। जिसका खामियाजा अब विश्वविद्यालय को भुगतना पड़ रहा है।जलजमाव के कारण विश्वविद्यालय में आवाजाही लगभग बंद है। छात्र-छात्राएं पहले ही परेशान हो चुके थे। अब विश्वविद्यालय के कार्यक्रमों का स्थान भी बदलने की नौबत आ गई है। पिछले दिनों विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. कल्पलता पांडेय ने इस मसले पर जिला प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया था। उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा मदद नहीं मिलने की भी बात कही थी।

विज्ञापन और जमीनी हकीकत:

बलिया के नगर विधायक हैं आनन्द स्वरूप शुक्ल। जो कि उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री भी हैं। उन्होंने कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर जनता को शुभकामनाएं देते हुए एक विज्ञापन छपवाया। विज्ञापन में आनन्द स्वरूप शुक्ल ने अपने कार्यों का विवरण दिया। लाखों रुपए के इस विज्ञापन में जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय मार्ग निर्माण की भी बात कही गई है।विज्ञापन में कहा गया है कि जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय मार्ग (5.5 किलोमीटर) 6 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन है। लाखों के विज्ञापन में करोड़ों के सड़क निर्माण का ब्योरा दिया गया है। विज्ञापन में ये मार्ग और इसकी लागत खूब चमकदार हैं। लेकिन जमीनी हकीकत ये है कि जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय जलजमाव की समस्या से आतुर हो गया है। विद्यार्थियों से लेकर कर्मचारियों और अधिकारियों के नाक में दम हो चुका है। विश्वविद्यालय के कार्यक्रमों का आयोजन जलभराव के कारण किसी अन्य कॉलेज में आयोजित की जा रही है।

Akash Kumar

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 day ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago