Categories: featured

बलिया: DM आवास पर लापरवाही बरतने वाले सुरक्षाकर्मियों पर गिरेगी गाज!

बलिया में एक महिला के द्वारा खुदको अदिति सिंह बताकर जिलाधिकारी के आवास पर पहुंच जाने का मामला गरमा गया है। सुरक्षाकर्मियों की तैनाती के बीच इतनी बड़ी लापरवाही हुई है। जिसके बाद अब कई सुरक्षाकर्मियों पर कार्यवाही की तलवार लटकती नजर आ रही है। ड्यूटी पर तैनात चार कर्मियों के विरूद्ध कार्रवाई के लिए आजमगढ़ पत्र भेजा गया है।आपको बता दें कि डीएम आवास पर तैनात सुरक्षाकर्मी की बड़ी लापरवाही सामने आई जब एक महिला खुद को अदिति सिंह बताकर आवास में घुस गई, इतना ही नहीं महिला डीएम तक पहुंच भी गई। जिसके बाद डीएम ने कोतवाली से महिला पुलिस बुलाकर उसे हिरासत में भिजवाया।

बताया जा रहा है कि गुरुवार को काजीपुरा मोहल्ला निवासी महिला मुंह बांधे हुए जिलाधिकारी आवास के मुख्य गेट पर पहुंची। कर्मियों ने महिला से पूछताछ की तो उसने स्वयं को अदिति सिंह बताया। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने बिना जांच किए ही महिला को अंदर भेज दिया। सुरक्षा कर्मियों ने यह देखना तक मुनासिब नहीं समझा कि अंदर डीएम हैं या नहीं। आखिरकार महिला सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर डीएम तक पहुंच गई। घटना से डीएम अदिति सिंह नाराज़ दिखी, उन्होंने सुरक्षाकर्मियों को फटकार लगाई और महिला को हिरासत में भेज दिया।

इस पूरी घटना के बाद आवास की सुरक्षा में तैनात कर्मचारियों की सतर्कता की पोल खुल गई है। जिसके बाद उन पर कार्यवाही होना तय माना जा रहा है। वहीं होमगार्ड के जिला कमांडेंट अनिल यादव ने बताया कि ड्यूटी पर तैनात चार कर्मियों के विरूद्ध कार्रवाई के लिए आजमगढ़ पत्र भेजा गया है।

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

2 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago